हमारी सरकार आई तो वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देंगे: तेजस्वी
पटना। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर देशभर में उठे विरोध के सुरों के बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा, कि अगर हमारी सरकार बनी तो वक्फ संशोधन बिल को बिहार में लागू नहीं होने देंगे। उसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी ने केंद्र सरकार और बीजेपी को निशाने पर लिया।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन बिल को असंवैधानिक करार देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश को धार्मिक आधार पर बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, बेरोजगारी, पलायन, गरीबी, शिक्षा जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाकर भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। यह वक्फ बिल उसी का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा, कि आरएसएस और बीजेपी संविधान का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। नागपुरिया कानून को पूरे देश में थोपना चाहते हैं। हम समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष उसूलों की राजनीति करते हैं। सत्ता में रहें या न रहें, विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया है।
सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी खुलासा किया कि राजद की ओर से वक्फ बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, ठीक वैसे ही जैसे पार्टी ने आरक्षण पर केंद्र के फैसले को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ सड़क पर नहीं, अदालत में भी जारी है। भाजपा की असली साजिश मुसलमान, दलित और पिछड़ों को मुख्यधारा से दूर करने की है। इस दौरान तेजस्वी ने उन राजनीतिक दलों पर भी सवाल उठाए जो खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं लेकिन वक्फ बिल का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अब इन पार्टियों का असली चेहरा सामने आ गया है। ये देश के लिए नहीं, सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए काम करते हैं।

तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल