गोरखपुर में सिपाहियों पर हमला, एक घायल, वर्दी तक फाड़ दी
गोरखपुर में बेखौफ मनबढ़ों ने मेडिकल चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर गुरुवार की रात जानलेवा हमला कर दिया, घटना उस वक्त हुई जब दोनों सिपाही गुलरिहा थाने से लौट रहे थे। हमले में एक सिपाही का होठ फट गया, जबकि दूसरे की वर्दी फाड़ दी गई। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
थाने के पास ही हुआ सिपाहियों पर हमला
पुलिस के मुताबिक मेडिकल चौकी पर तैनात दो सिपाही गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे गुलरिहा थाने पहुंचे थे। वहां से दोनों सिपाही पीछे की ओर स्थित सरकारी आवास की तरफ बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान थाने के पास एक भंडारे से लौट रहे कुछ युवक रास्ते में मिले इसी बीच एक युवक अपनी बाइक नचाते हुए अचानक सिपाहियों के सामने आ गया। टोकने पर युवक के एक साथी ने सिपाही को थप्पड़ मार दिया। इस पर दोनों सिपाहियों ने आरोपियों को पकड़कर थाने लाने की कोशिश की।
हमले में सिपाही का होंठ फटा, दूसरे की वर्दी फटी
थाने से कुछ दूरी पर ही आरोपितों के घर वाले और कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए और भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने सिपाही पर हमला कर दिया और भाग निकला। हमले में सिपाही के होठ से खून बहने लगा। इसी दौरान दूसरे सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी गई।
तीन गिरफ्तार, हमलावर फरार
सूचना मिलते ही गुलरिहा थाने की टीम मौके पर पहुंची और 3 युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान सत्यम, शिवम और साहुल के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ 110, 115(2), 121(1) और 132 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है, जबकि हमलावर युवक अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर