पुजारी के बेटे की पिटाई पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- दोषियों को मिले कड़ी सज़ा
सीहोर: इंदौर के भाजपा नेता के बेटे पर देवास के प्रसिद्ध माता टेकरी में पुजारी के बेटे को पीटने के आरोप लगे थे. इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस ने इसे सियासी मुद्दा बना लिया है. इसको लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
दिग्विजय सिंह ने की देवास घटना की निंदा
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को सीहोर में भोपाल-इंदौर हाईवे पर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे. जहां जिले के कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देवास की घटना के मामले में स्पष्ट कहा है कि, ''मंदिर के पुजारी द्वारा एफआईआर कराई गई है. इसके आधार पर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए.'' दिग्विजय सिंह ने इस घटना की निंदा भी की है.
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप
उल्लेखनीय है कि, देवास स्थित मां चामुंडा टेकरी पर शुक्रवार की आधी रात को इंदौर के भाजपा विधायक के बेटे ने समर्थकों के साथ उत्पाद मचाया था. आरोप है कि वह कारों का काफिला लेकर पहुंचे और देर रात जबरदस्ती मंदिर खुलवाने की जिद पर अड़ गया. जब मंदिर खोलने से मना किया तो विधायक के बेटे ने पुजारी के बेटे को धमकाया और उसके साथ मारपीट की. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है. हालांकि पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर