दिव्यांका-विवेक तलाक की चर्चा पर आई बड़ी प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले विवेक
हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति अभिनेता विवेक दहिया की तलाक की अफवाह उड़ी। तलाक के दावों ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। कहा गया कि यह जोड़ा शादी के नौ साल बाद तलाक लेने जा रहा है। पहले तो दोनों ने ही कुछ भी इस मामले पर बोला नहीं, लेकिन अब अभिनेता विवेक दहिया ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा?
तलाक की अफवाह का किया खंडन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता विवेक दहिया मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उनसे उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पूछा गया। सभी अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम इसका आनंद ले रहे हैं। दिव्यांका और मैं इस पर हंस रहे थे। हम आइसक्रीम खा रहे थे और हमने सोचा 'और लंबा होगा तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे'।’
क्लिकबेट वीडियो को बढ़ावा ना देने का किया आग्रह
विवेक दहिया ने लोगों से सोशल मीडिया पर क्लिकबेट वीडियो को बढ़ावा ना देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘मैं यूट्यूब व्लॉग भी बनाता हूं। मुझे पता है कि क्लिकबेट कैसे काम करता है। आप कुछ सनसनीखेज अपलोड करते हैं और लोग इसे देखने के लिए आते हैं। हमें ऐसे झूठे दावों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।’
विवेक और दिव्यांका के बारे में
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात मशहूर शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। शो में दिव्यांका ने मुख्य भूमिका निभाई थी और विवेक एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आए थे। शो के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हो गया। जुलाई 2016 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली।

चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत में विनिर्माण रफ्तार तेज, PMI 54.7
15,600 करोड़ की डील पर संकट, RR के सामने नई चुनौती
विदेश मंत्री जयशंकर की कूटनीति, जमैका को दिया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड
तमिलनाडु में CM समेत DMK के 15 मंत्री पीछे, पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं