मंदिर में फर्जी पहचान से शादी करने पहुंचा युवक, पंडित ने पकड़ा झूठ
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मुस्लिम युवक हिंदू बनकर एक हिंदू युवती से मंदिर में शादी रचाने पहुंचा था, लेकिन जब उससे उसका गोत्र पूछा गया तो पर्दाफाश हो गया. इसके बाद मंदिर में शादी करा रहे पंडित ने मामले की जानकारी हिंदू संगठनों और आरएसएस कार्यकर्ताओं को दे दी, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. फिर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल लखनऊ के अहिमामक चौराहे के पास एक प्राचीन मंदिर है. इसी मंदिर में मोहम्मद रईस नाम का युवक एक हिंदू लड़की के साथ शादी करने के लिए पहुंचा था. मंदिर के पंडित ने दोनों की शादी करानी शुरू की. युवक युवती की मांग में सिंदूर भी भर चुका था.इसके बाद जब पंडित ने लड़के से उसका गोत्र पूछा तो वह फंस गया और जवाब नहीं दे पाया. इस तरह उसके हिंदू न होने का खुलासा हो गया.
पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके हैं
पंडित ने बताया कि रईस ने बताया था कि वह बाराबंकी का रहने वाला है और उसका नाम मानस है. वह लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन उसके घरवाले राजी नहीं है. इसलिए वह मंदिर में शादी करना चाहते हैं और वह पहले ही कोर्ट मैरिज भी कर चुके हैं. पंडित ने ये भी बताया कि शुरुआत में उन्हें भी रईस पर शक हो रहा था. जब वह उर्दू के शब्दों का ज्यादा इस्तेमाल कर रहा था. इसके बाद पंडित ने हिंदू कार्यकर्ता और आरएसएस को जानकारी दे दी.
युवक के पास मिले दो आधार कार्ड
इसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हंगामे को शांत कराया. पुलिस रईस को थाने ले गई. उससे कई घंटों तक पूछताछ की गई. युवक के पास से 2 आधार कार्ड मिले. रईस के खिलाफ युवती के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई. इसी के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया. जांच करने पर पता चला कि युवती के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी.
युवती के पति की हो गई थी मौत
रईस युवती के पड़ोस में रहता था. पहले दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया. युवती का एक बेटा भी है, जिसका नाम मानस है. उसी के नाम पर रईस ने अपना नाम मानस रखा था. इसके साथ ही ये भी सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले युवती ने रईस पर दुष्कर्म का केस किया था, जिसमें दोनों के बीच समझौता हो गया था और रईस ने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी. अब वह दोनों मंदिर में शादी करने पहुंचे थे.

चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत में विनिर्माण रफ्तार तेज, PMI 54.7
15,600 करोड़ की डील पर संकट, RR के सामने नई चुनौती
विदेश मंत्री जयशंकर की कूटनीति, जमैका को दिया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड
तमिलनाडु में CM समेत DMK के 15 मंत्री पीछे, पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं