टक्कर से मचा कोहराम; महिला का कटा पैर, पति ने तोड़ा दम
जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैरी के पास भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति के मौके पर ही मौत हो गई। वाहन ने शव को काफी दूर तक घसीटा। गुंदना दही थाना क्षेत्र के ग्राम पैरी में उसे वाहन को रोका गया है। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है लेकिन शव को घसीटते गुंदर दही थाना क्षेत्र तक ले गया। थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया की शव को बालोद भेज रहे हैं। वहीं एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिससे हादसा हुआ है वह माइंस की गाड़ी है, जो कि दुर्गा की ओर जा रही थी। दंपति बाइक से दुर्ग से बालोद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने दंपति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला का पैर काट तो वहीं उसके पति की मौके पर मौत हो गई। बाइक सहित उसके पति को बड़ी गाड़ी ने काफी दूर तक घसीटा।
थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि दोनों मृतक राजनांदगांव जिले के रवेलीडीह ननकट्ठी के रहने वाले हैं, जो निजी काम से आ रहे थे। घटना स्थल पर उनके परिजन पहुंचे हुए हैं। वहीं, मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया है। महिला को भी नाजुक हालत में जिला अस्पताल लाया गया है।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज