फ्लाइट डायवर्ट होने की वजह से देर रात तक फंसे रहे सीएम अब्दुल्ला, एक्स पर निकाला गुस्सा
नई दिल्ली। जम्मू से दिल्ली आ रही उनकी फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट की स्थिति खराब होने के कारण जयपुर डायवर्ट कर दिया गया, जिससे वह देर रात तक जयपुर एयरपोर्ट पर फंसे रहे। उमर अब्दुल्ला ने रात करीब 1 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वह जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन की सीढ़ियों पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार रात दिल्ली हवाई अड्डे की अव्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, दिल्ली एयरपोर्ट एक ब्लडी शिट शो है (माफ कीजिए मेरी भाषा के लिए लेकिन मैं फिलहाल विनम्र होने के मूड में नहीं हूं)। जम्मू से उड़ान भरने के तीन घंटे बाद हम जयपुर डायवर्ट हो गए और अब रात 1 बजे यहां प्लेन की सीढ़ियों पर खड़े होकर ताजी हवा ले रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम यहां से कब रवाना होंगे।
उमर अब्दुल्ला की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई यूजर्स ने दिल्ली एयरपोर्ट की तैयारियों पर सवाल खड़े किए। कुछ ने मौसम को जिम्मेदार ठहराया, जबकि कई लोगों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल और समन्वय की कमी पर भी निशाना साधा। हालांकि, अब तक दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी या संबंधित एयरलाइन की ओर से इस डायवर्जन पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, खराब मौसम या रनवे कंजेशन इस डायवर्जन का कारण हो सकता है।
यह पहली बार नहीं है जब उमर अब्दुल्ला ने सार्वजनिक रूप से किसी सेवा या प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर की हो।

रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
अचानक बढ़ रहे खांसी-जुकाम के मामले, बच्चों पर ज्यादा असर
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल
इस माह भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, बढ़ेंगी व्यापारिक संभावनाएं