पहलगाम हमले पर भड़के बाबा बागेश्वर, बोले- आतंकियों ने ये नहीं पूछा कि तुम OBC हो, SC या ST
छतरपुर : पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के बाद पूरे देश मे आक्रोश है. कहीं पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले जल रहे हैं, तो कहीं आतंक के आकाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की जा रही है. वहीं देश के जाने माने कथा वाचक बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई हैं. पहलगाम हमले पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि हिंदुस्तान में हिंदू होना अगर घातक हो जाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं. अब ईंट का जबाब पत्थर से देने का समय आ गया है.
'आतंकियों ने ये नहीं पूछा कि तुम ओबीसी हो, एससी, एसटी या सवर्ण'
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, '' पहलगाम में जो घटना घटी, वो इस सदी की सबसे निंदनीय घटना है. आतंकियों ने ये नहीं पूछा कि तुम ब्राह्मण हो, क्षत्रिय हो, वैश्य हो या सेवक हो. उन्होंने ये नहीं पूछा कि तुम एससी हो, एसटी हो, ओबीसी हो या सवर्ण. उन्होंने ये नहीं पूछा कि तुम तमिल बोलते हो, मराठी बोलते हो, गुजराती बोलते हो या पंजाबी. उन्होंने सिर्फ ये पूछा कि तुम हिंदू हो? और गोली मार दी.''
हिंदुस्तान में हिंदू होने पर खतरा : धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, '' इसस बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा? हिंदुओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये हो गई है कि हिंदुस्तान में हिंदू होने पर खतरा है. और वहां खतरा है, जहां तुम 80 पर्सेंट हो. और ऐसा इसलिए है क्योंकि हिंदू बटे हुए हैं. सोचिए पहलगाम की वो 26 जिंदगियां, किसी का भाई गया, किसा का पिता तो किसी का पति. किसी का घर बसने से पहले ही उजड़ गया. सोचिए उनपर क्या बीत रही होगी? अब आतंकवाद को ईंट का जवाब पत्थर से देने का वक्त आ गया है.''

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर