पुलिस पर पलटा आरोपी, सर्विस पिस्टल छीन कर की गोलीबारी
उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि एक बदमाश ने पुलिसकर्मी से सर्विस पिस्टल छीनकर पुलिस पर ही गोलियां चला दी। गनीमत रही कि इसका निशाना चूक गया। बाद में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में इस बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए पूरी घटना
मेरठ के थाना सरुरपुर व थाना कंकरखेडा पुलिस टीम ने 24 अप्रैल को थाना सरुरपुर पर दर्ज मुकदमें के वांछित अभियुक्त निक्की तालियान उर्फ विशाल पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम छुर्र थाना सरधना जिला मेरठ को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम को देखकर निक्की ने देशी तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके पास एक ही गोली ही थी तो पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर इसने अपने साथी के बारे में बताया तो पुलिस इसे साथ लेकर इसके साथी को पकड़ने के लिए जा रही थी।
गोली लगने के बाद ढीले हुए तेवर
रास्ते में फिल्मी अंदाज में निक्की ने एक पुलिसकर्मी का सर्विस पिस्टल छीन लिया और पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई तो निक्की के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से घायल निक्की को पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया। गोली लगने के बाद इसके तेवर ढीले हुए और इसने कहा कि अब कभी जीवन में अपराध नहीं करेगा। पुलिस का कहना है कि इससे पूछताछ की जा रही है और इसके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर