'लाफ्टर शेफ्स 2' में नया ट्विस्ट; क्या एल्विश यादव को रिप्लेस करेंगे मुनव्वर फारूकी?
कलर्स का पॉपुलर कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ पिछले काफी वक्त से दर्शकों को एंटरटेन करता हुआ आ रहा है। दर्शकों की डिमांड पर शो को कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इसी के साथ करण कुंद्रा, निया शर्मा, अली गोनी और रीम शेख जैसे पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स की दोबारा री-एंट्री हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि ‘बिग बॉस 17’ के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में एंट्री करने जा रहे हैं। यही नहीं शो में आते ही उन्होंने एल्विश यादव को रिप्लेस कर दिया है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सेट से जुड़े एक सूत्र ने रिवील किया है।
एल्विश यादव नहीं कर पाए शूट
रिपोर्ट के मुताबिक, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भारती सिंह के शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में शामिल हो गए हैं। सेट से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि शेड्यूलिंग मुद्दों के चलते एल्विश यादव फिलहाल एपिसोड की शूटिंग नहीं कर पाए हैं, जिसकी वजह से मेकर्स ने मुनव्वर फारूकी को शो में शामिल किया है। यानी कि ये रिप्लेसमेंट सिर्फ एक ट्विस्ट के चलते करनी पड़ी है।
दो अन्य शो में नजर आ रहे एल्विश
बता दें कि एल्विश यादव इन दिनों कई शो में नजर आ रहे हैं। एक तरफ वह ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ से जुड़े हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ वह ‘एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस’ में गैंग लीडर में बने हैं। इसके अलावा जियो हॉटस्टार पर एल्विश का गेम शो ‘इंडियन गेम अड्डा’ भी टेलीकास्ट हो रहा है।
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिखे थे मुनव्वर
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ से पहले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सोनी टीवी के कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में देखा गया था। शो के फिनाले वीक में एक दिन के लिए बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान मुनव्वर ने शो के विनर गौरव खन्ना पर डिश कॉपी करने के लग रहे आरोपों को भी उठाया था। जिसके बाद गौरव ने साफ किया था कि शो के दौरान वह सभी अपनी डिश को खुद से तैयार करते हैं। खैर अब देखना दिलचस्प होगा कि मुनव्वर फारूकी ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में क्या कमाल दिखाते हैं?

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर