गर्मी में कौन देगा ज्यादा राहत? जानें नारियल पानी और गन्ने के जूस में अंतर
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इन दिनाें हमें खानपान पर खास ध्यान देना पड़ता है। जरा सी भी लापरवाही बरती जाए तो इससे हमारी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच सकता है। इस कारण लोग ठंडी चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं। ठंडी चीजों का मतलब है हरी सब्जियां और रसीले फल जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इन्हें अगर डाइट में शामिल किया जाए तो ये गर्मियों में हमारी बॉडी को हाइड्रेटेड रखती हैं। गर्मियों में बॉडी को ठंडा रखने के लिए जूस भी अहम भूमिका निभाता है। इस दौरान ज्यादातर लोग मौसमी, संतरा या गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। नारियल पानी की डिमांड भी खूब बढ़ जाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने के साथ इम्युनिटी बढ़ाते हैं। पाचन दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। साथ ही हमारे शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। हालांकि गर्मियों में नारियल का पानी और गन्ने के जूस को लेकर लोग दुविधा में रहते हैं। वे सोचते हैं कि किसे पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि गर्मियों में नारियल पानी या गन्ने का जूस, दोनों में से क्या ज्यादा लाभकारी है। आइए जानते हैं विस्तार से-
नारियल पानी
नारियल पानी को ‘नेचर का एनर्जी ड्रिंक’ भी कहा जाता है। यह हल्का, मीठा और ठंडा ड्रिंक होता है। इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जैसे कि पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम। ये सभी हमारी बॉडी में पानी की कमी को पूरा करते हैं। इसके अलावा, नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। यह आपको बिना किसी मिलावट के मिलती है। अगर आप डेली नारियल का पानी पीते हैं ताे इससे पेट को ठंडक मिलती है। हमारा डाइजेशन भी बेहतर होता है। साथ ही ये हमारी त्वचा को भी ग्लोइंग बनाती है।
गन्ने का जूस
गन्ने का जूस भी गर्मियों में खूब पिया जाता है। यह मीठा, ठंडा और ताजगी से भरपूर होता है। इसमें नेचुरल शुगर (सुक्रोज) की अच्छी मात्रा होती है। इसे पीने से तुरंत ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। इससे थकान दूर होती है। यह लिवर को डिटॉक्स करने का बेहतरीन जरिया भी होता है।
हाइड्रेशन के लिहाज से कौन बेहतर?
हाइड्रेशन की बात करें तो नारियल पानी गन्ने के जूस से ज्यादा असरदार माना जाता है। इसका कारण यह है कि नारियल पानी हल्का होता है और इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बेहतर होता है। ये गर्मी में शरीर को तरोताजा रखता है।
गन्ने का जूस एनर्जी देने में कारगर है। अगर आप थकान महसूस कर रहे हैं या दिनभर बाहर रहे हैं तो गन्ने का जूस आपको जरूर पीना चाहिए।

राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका