भारतीय सेना दे रही पाकिस्तान को करारा जवाब: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का बयान
पटना। पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाए जाने और भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देने के बाद पाकिस्तान लगातार भारतीय नागरिकों को टारगेट कर रहा है। इस बीच, दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। भारतीय सेना भी मुस्तैद है और पाकिस्तान की हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर रही है। इस बीच, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारतीय सेना लगातार अपने शौर्य कौशल का परिचय दे रही है।
पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारतीय सेना पूरी मुस्तैदी और ताकत से लड़ रही है और पूरा देश सेना के साथ है। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारी सेना ‘जय हिंद’ की ताकत के साथ बॉर्डर पर पाकिस्तान की कमर तोड़ेगी। जब-जब पाकिस्तान हमारे देश के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है, उसे मुंह की खानी पड़ी है। 1971 में भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला था, कारगिल में भी उसे पीछे हटना पड़ा था। हमारी सेना सक्षम है, हर व्यक्ति सेना और सरकार के साथ खड़ा है। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता भारतीय सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय सेना कार्रवाई कर रही है, पूरा देश उनके साथ है। पाकिस्तान लगातार उकसावे का काम कर रहा है लेकिन हमारी सेना धैर्य और संयम का परिचय दे रही है। संयम की भी एक सीमा होती है। उन्होंने सरकार और सेना की कार्रवाई की भी प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेना मजबूत है और आगे भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी।
बता दें, पाकिस्तान की तरफ से भारत की पश्चिमी सीमा और एलओसी पर अपनाए गए आक्रामक रवैए के जवाब में, भारतीय सेना ने शनिवार को पाकिस्तान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमला किया। जिन जगहों को निशाना बनाया गया, उनमें पाक सेना के तकनीकी केंद्र, कमांड सेंटर, रडार और गोला बारूद के बड़े भंडार शामिल थे।

मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना