दिल्ली के चांदनी चौक के कपड़ा कारोबारियों का बड़ा फैसला
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान में स्थापित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान द्वारा भारतीय रिहायशी इलाकों पर हमले किये, इसके साथ अन्य रिहायशी इलाकों में हमले की आशंका को देखते हुए दिल्ली के चांदनी चौक के कपड़ा कारोबारियों ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली हिंदुस्तानी मर्केंटाइल एसोसिएशन (डीएचएमए) ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाजारों को हर दिन शाम 6 बजे बंद करने का निर्णय लिया है। आमतौर पर ये बाजार शाम 7 बजे के बाद से बंद होने शुरू होते थे, लेकिन मौजूदा हालात और ब्लैक आउट की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। डीएचएमए के महासचिव भगवान बंसल ने बताया सीमा पर तनाव और ब्लैकआउट की संभावना को देखते हुए हमने फैसला किया है कि चांदनी चौक के कपड़ा कारोबारी हर दिन शाम 6 बजे अपनी दुकानें बंद करेंगे। इससे बाजार जल्दी खाली हो सकेंगे और व्यापारी, कर्मचारी व ग्राहक सुरक्षित अपने घर पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह फैसला फिलहाल दिल्ली के 30 हजार कपड़ा कारोबारियों ने लिया है और अन्य बाजारों में भी इस पर चर्चा हो रही है।

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात