सारा तेंदुलकर और सिद्धांत चतुर्वेदी का ब्रेकअप! परिवार से मिलने के बाद टूटा रिश्ता
Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस के बीच काफी छाई रहती हैं. उनके रिलेशनशिप के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं. हाल ही में उनका नाम एक बॉलीवुड एक्टर के साथ जुड़ा था. लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल, दो हफ्ते पहले ही बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर के डेटिंग की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी थीं. लेकिन अब इन दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है.
सारा तेंदुलकर का हुआ ब्रेकअप!
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर कथित तौर पर अलग हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कई मौकों पर एक साथ देखे जाने के बाद डेटिंग की अफवाहों को हवा देने वाले दोनों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को अपने परिवारों से भी मिलवाया था. जिससे यह रिश्ता गंभीर नजर आ रहा था. लेकिन अब यह जोड़ी अलग हो चुकी है, और बताया जा रहा है कि सिद्धांत ने ही यह रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है. हालांकि सिद्धांत और सारा ने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
रिश्ते के लिए थे दोनों गंभीर
इस रिपोर्ट में एक सूत्र ने खुलासा किया, 'हाल ही में उनका ब्रेकअप हुआ है. यह सिद्धांत ही थे जिन्होंने इसे खत्म करने का फैसला किया. यह दोनों के एक-दूसरे के परिवार से मिलने के बाद हुआ.' जबकि दोनों गंभीर होते दिख रहे थे, परिवार के परिचय के बाद चीजें खत्म होती दिखीं. हालांकि, उनके अलग होने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. इससे पहले सिद्धांत का नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला था. वहीं, सारा की बात करें तो उनकी शुभमन गिल के साथ डेटिंग की अफवाहें थीं. लेकिन कभी भी दोनों को साथ में नहीं देखा गया. सारा ने लंदन से बायोमेडिकल साइंस और क्लिनिकल न्यूट्रिशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है और वह सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं. हाल ही में सारा तेंदुलकर ने बॉलीवुड में कदम रखने की अटकलों को खारिज किया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह अपनी अंतर्मुखी प्रकृति के कारण अभिनय से दूर रहना पसंद करती हैं.

CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज