झिरा घाटी में सड़क पर खून ही खून, कंटेनर ने बाइक और कारों को चकनाचूर किया
नरसिंहपुरः जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित झिरा घाटी में शनिवार के दिन एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवारों को इतनी जोरदार टक्कर मारी नजारा देख लोग दहल गए। कंटेनर की टक्कर से बाइक सवारों में से एक का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक कंटेनर में फंस गई और दूर तक घिसटती चली गई। सड़क हादसों में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान सतीश (28) और अजय लोधी (26) के रूप में हुई है। दोनों सागर जिले के मढ़ पिपरिया के रहने वाले थे। वे बाइक से बरमान की ओर जा रहे थे। झिरा घाटी के ढलान पर पहुंचते ही कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया।
पीछे से आ रहे वाहन आपस में टकराए
कंटेनर की टक्कर के बाद हाईवे पर पीछे से आ रहे वाहन चालकों ने अचानक ब्रेक लगाए। इससे हाईवा, पिकअप और दो कारें आपस में भिड़ गईं। इस दूसरी टक्कर में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए बरमान स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
भाग रहे कंटेनर चालक को पुलिस ने पकड़ा
हादसे के तुरंत बाद सुआतला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और भाग रहे कंटेनर चालक को पकड़ लिया। एसआई अंकित रावत ने बताया कि मृतक अजय लोधी का सिर धड़ से अलग हो गया था। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम बरमान अस्पताल में कराया गया है।
हादसों की घाटी बनती जा रही झिरा
स्थानीय निवासी धर्मेश शर्मा, दिनेश विश्वकर्मा और अमित खरे ने बताया कि झिरा घाटी पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था।

राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका