इंडसइंड बैंक ने राजीव आनंद को MD & CEO बनाया, अगस्त 2025 से तीन साल के लिए
व्यापार : इंडसइंड बैंक ने सोमवार को एक्सिस बैंक के पूर्व उप प्रबंध निदेशक राजीव आनंद को अपना नया एमडी और सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की। बैंक ने देर शाम नियामकीय फाइलिंग में कहा कि आरबीआई की मंजूरी के आधार पर बोर्ड ने राजीव को तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक, सीईओ और प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक की श्रेणी में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी। नियुक्ति 25 अगस्त 2025 से 24 अगस्त, 2028 तक प्रभावी रहेगी। राजीव ऐसे समय में कार्यभार संभालेंगे, जब बैंक खराब ऋणों की पहचान और ट्रेडिंग रिवर्स में शीर्ष प्रबंधन की अनियमितताओं से उत्पन्न कई मुद्दों से जूझ रहा है। वह 3 अगस्त को एक्सिस बैंक के उप प्रबंध निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
टेस्ला ने मस्क को दिया 2.59 लाख करोड़ का शेयर
टेस्ला ने सीईओ एलन मस्क को 29 अरब डॉलर (2.59 लाख करोड़ रुपये) मूल्य के 9.6 करोड़ प्रतिबंधित शेयर दिए हैं। यह शेयर एक जज की ओर से कंपनी को उनके भारी वेतन पैकेज को रद्द करने का आदेश दिए जाने के मात्र छह महीने बाद दिया गया है। कंपनी ने कहा, मस्क को सबसे पहले टेस्ला को प्रति शेयर 23.34 डॉलर का भुगतान करना होगा। यह मस्क को दिए गए 2018 वेतन पैकेज के प्रति शेयर मूल्य के बराबर है।
पॉलिसीबाजार पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना
इरडा ने कुछ खामियों के लिए पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस ब्रोकर्स पर पांच करोड़ का जुर्माना लगाया है। बीमा मानदंडों का उल्लंघन करने के खिलाफ चेतावनी भी दी है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सोमवार को जारी अपने आदेश में कहा, पॉलिसीबाजार इंश्योरेंस पर बीमा अधिनियम, 1938 और नियमों के तहत स्थापित विभिन्न उल्लंघनों के लिए निर्देश, सलाह और चेतावनी के साथ पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
सरकार-CJP बातचीत के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित, नई दिल्ली समेत कई स्टेशन बंद