शिबू सोरेन को मिले भारत रत्न, इरफान अंसारी और पप्पू यादव ने उठाई मांग
रांची । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु के नाम से मशहूर शिबू सोरेन के निधन के बाद, उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठी है। झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह मांग कर कहा कि शिबू सोरेन क्रांतिकारी और गरीबों की आवाज़ थे, और वह इस सम्मान के सच्चे हकदार हैं।
सोरेन सरकार में मंत्री अंसारी ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से एक ऐसी क्षति हुई है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने शिबू को एक आंदोलनकारी और गरीबों के मसीहा के रूप में याद किया। अंसारी के अलावा, बिहार के सांसद पप्पू यादव ने भी शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह