विराट की खूबियों के मुरीद हुए धोनी, कहा- डांस और म्यूजिक में भी है माहिर
नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लंबे वक्त तक साथी रहे विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा कि किंग कोहली खेल के साथ-साथ नाचने और गाने के शौकीन हैं। धोनी ने कहा कि कोहली बहुत मनोरंजक व्यक्ति हैं और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। बता दें कि, धोनी ने 2014 में टेस्ट से संन्यास लिया था और 2016-17 में वनडे-टी20 की कप्तानी छोड़ी थी। तब टीम के उपकप्तान रहे विराट कोहली को तीनों प्रारूप में कप्तानी सौंपी गई थी।
धोनी की कप्तानी में कोहली ने किया था डेब्यू
कप्तान के रूप में धोनी ने कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके शुरुआती वर्षों में निखारने में अहम भूमिका निभाई। जब कोहली ने 2008 में डेब्यू किया था तब धोनी पहले से ही एक स्थापित कप्तान थे और उनके शांत नेतृत्व में कोहली को एक आक्रामक और जोशीले खिलाड़ी के रूप में विकसित होने का मौका मिला। दोनों की जोड़ी ने सहजता से काम किया जहां धोनी विकेट के पीछे एक शांत रणनीतिकार की भूमिका निभाते थे और कोहली बल्ले से जोश और तीव्रता लाते थे। धोनी ने एक कार्यक्रम में कहा, 'वह (विराट कोहली) एक अच्छे गायक हैं। वह एक अच्छे डांसर हैं। वह नकल करने में भी माहिर हैं। अगर उनका मूड हो तो वह बहुत ही मनोरंजक होते हैं।'
कोहली भी कर चुके धोनी की तारीफ
कोहली ने कई बार धोनी के अटूट समर्थन की बात की है, खासकर उन दौरों के दौरान जब उनका फॉर्म खराब चल रहा था या जब उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। कोहली ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'वह हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।'

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत