राजधानी में खास अवसरों पर शराब बिक्री पर रोक, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी ड्राई डे
दिल्ली : दिल्ली सरकार ने स्वतंत्रता दिवस और जनमाष्टमी के मौके पर राजधानी में ड्राई डे का एलान किया है। 15 और 16 अगस्त को सभी शराब दुकानें, बार, रेस्टोरेंट, होटल और क्लब बंद रहेंगे। एक्साइज विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह कदम राष्ट्रीय पर्व पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
एक्साइज विभाग के आदेश के मुताबिक, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 अगस्त को जनमाष्टमी के कारण शराब की बिक्री, सर्विंग और स्टोरेज पर पूरी रोक रहेगी। यह पाबंदी सभी रिटेल शराब दुकानों, बार, रेस्टोरेंट, होटल और क्लबों पर लागू होगी।
हालांकि, कुछ चुनिंदा होटल जो लाइसेंस प्राप्त हैं, वे अपने मेहमानों को कमरे में सर्व कर सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर नहीं। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने तक की सजा शामिल है।

बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह