कितना डर के रहेंगे? फिर भी काम ज़रूरी है” — गार्डनिंग में लगे दिखे एल्विश यादव के पिता
गुरुग्राम: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने जमकर गोलियां बरसाईं।यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 56 में स्थित उनके घर पर हुई। जब बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमशों ने 20 से 25 राउंड तक ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। वहीं इस घटना के दो दिन दिन बाद ही एल्विश यादव के पिता सुबह घर के बाहर गार्डनिंग करते नजर आए। उन्होंने कहा कि कितना डर के रहेंगे? काम भी तो करना है।
कब लौटेंगे एल्विश यादव
वहीं जब उनके पिता से पूछा कि एल्विश कब घर आएंगे तो उन्होंने कहा कि 22 अगस्त को वह घर आएंगे। जब उनसे पूछा कि क्या उन्हें डर नहीं लगता इतनी जल्दी घर बुला रहे हैं तो उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कुछ नहीं होगा। वह उन्हें कुछ नहीं होने देंगे। पिता से एल्विश यादव की एक महीने पहले मॉडल प्रिंस नरूला से हुए झगड़े के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए। उसने (प्रिंस) भी हथियारों को लेकर धमकी दी थी। बता दें कि फायरिंग के वक्त एल्विश यादव के घर पर पिता मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जिस समय फायरिंग हुई, वह घर पर सो रहे थे। तेज आवाज सुनकर उसने बाहर झांका तो बदमाशों को भागते हुए देखा। वह डर गए। उन्होंने पुलिस और एल्विश यादव को घटना की सूचना दी।
बढ़ाई गई एल्विश यादव के घर की सुरक्षा
एल्विश यादव के परिवार की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उनके घर के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए हैं। फिलहाल तीन से चार पुलिसकर्मी घर के बाहर और भीतर तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा, पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी आसपास गश्त कर रहे हैं, जिससे इलाके पर लगातार नज़र रखी जा सके। यह कदम हाल ही में एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग और मिल रही धमकियों के बाद परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन