क्या रात में चावल खाना है सेहत के लिए सही? विराट कोहली के न्यूट्रिशनिस्ट रयान ने दी बड़ी सलाह
वेट लॉस काफी मुश्किल काम लगता है। जिम में खूब मेहनत करने और खाना छोड़ने के बाद भी वजन कम नहीं होता। दूसरी तरफ सेलिब्रिटी कभी भी वजन घटा लेते हैं और कभी भी बढ़ा लेते हैं। उनका शरीर उनकी मर्जी के मुताबिक चलता है। लेकिन इसके पीछे कुछ हेल्दी टिप्स होते हैं, जो आम लोगों को पता नहीं होते।
विराट कोहली की फिटनेस काफी बढ़िया है। लेकिन उसे और ज्यादा निखारने के लिए उन्होंने सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रयान फर्नांडो की मदद ली थी। जिन्होंने बताया कि फैट को और कम करने के लिए क्या खाएं क्या नहीं? रयान ने राज शमानी के पॉडकास्ट में वजन ना बढ़ाने वाले चावल के बारे में बताया था इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि रात का खाना कब खाना चाहिए और क्या खाना चाहिए। अगर आप खाने से अपना वजन बढ़ना रोक लेंगे तो एक्सरसाइज से तेजी से वेट लॉस होने लगेगा। आइए जानते हैं कि पूरे शरीर का फैट कम करने के लिए क्या करना चाहिए?
कौन सा चावल खाना चाहिए?
विराट कोहली के न्यूट्रिशनिस्ट रयान फर्नांडो ने कहा कि आपको पतला होने के लिए चावल छोड़ने की जरूरत नहीं है। आपको बस यह पता होना चाहिए कि कितना खाना है, मात्रा को कम रखें। चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 42 से 92 के बीच होता है। हमेशा लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला चावल खाएं।
शिटाके राइस नूडल्स
जो लोग नूडल्स खाना चाहते हैं तो ऐसे लोगों को न्यूट्रिशनिस्ट ने शिकाटे राइस नूडल्स खाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जापानी लोगों ने नूडल्स बनाने का यह तरीका पेटेंट करवा रखा है। ऐसे नूडल्स आपको मोटा नहीं बनाते और वेट मैनेजमेंट में मदद करते हैं।
रात का खाना कब खाएं?
जब न्यूट्रिशनिस्ट से पूछा गया कि क्या वजन कम करने के लिए सनसेट के बाद खाना बंद कर देना चाहिए तो उन्होंने इसके लिए हां कर दी। उन्होंने कहा कि अगर आप हजार साल पहले देखें तो लोग सूरज ढलने के बाद खाना नहीं खाते थे, क्योंकि शिकार करने पर जानवर हमला कर सकते थे। इसलिए चावल और कार्बोहाइड्रेट्स शाम 6 बजे के बाद ना खाएं।
शाम 6 बजे के बाद क्या खाएं?
आजकल की लाइफस्टाइल बहुत अलग है। लोग डेस्क जॉब करते हैं, जिसमें ज्यादा कैलोरी की जरूरत नहीं होती। मगर कुछ लोगों के रूटीन व काम की वजह से उन्हें रात में खाना पड़ता है। ऐसे लोग रात के खाने में ज्यादातर सब्जी और थोड़ा प्रोटीन रखें।
क्या डाइट कोल्ड ड्रिंक हेल्दी है?
न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा कि मार्केट में आप एक बार को मुझे फुल शुगर कोल्ड ड्रिंक पीते देख सकते हैं। क्योंकि मैं जीरो कैलोरी पर विश्वास नहीं करता है। डाइट कोल्ड ड्रिंक को मीठा बनाने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं। एक रिसर्च में बताया है कि यह कैसे गट के माइक्रोबायोम पर बुरा असर करता है और मोटा बनाता है।
विराट कोहली कैसे खाते हैं?
इंटरव्यू में रयान फर्नांडो ने बताया कि विराट कोहली खुद की फिटनेस को लेकर काफी जुनूनी हैं। वो हर चीज माप के खाते हैं, उनका खाने का तरीका एकदम साइंटिफिक है। ऐसे खेल और एथलीट लेवल के लिए यह जरूरी है। उनकी डाइट एकदम अनुशासित और प्लांड होती है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच