दिल्ली में स्वच्छ हवा के लिए उठाया बड़ा कदम, इलेक्ट्रिक बसों पर जोर
नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि स्कूल बसों के इलेक्ट्रिक होने से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ सरदार पटेल विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि दिल्ली की सड़कों पर हजारों स्कूल बसें चलती हैं। बता दें कि सीएम ने आज लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल स्कूल में इलेक्ट्रिक स्कूल बस सेवा का शुभारंभ किया।
स्कूल बसें भी इलेक्ट्रिक हों
स्कूल ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के साथ साझेदारी की है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि हम दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। स्कूल बसें एक बड़ा हिस्सा हैं और ऐसी हजारों बसें सड़कों पर चलतीं हैं। हम चाहते हैं कि स्कूल बसें भी इलेक्ट्रिक हों। हमने सरदार पटेल विद्यालय के साथ साझेदारी की है और उन्हें बसें दी हैं जो छात्रों को घर से लाने और ले जाने में काम आएंगी। गुप्ता ने कहा कि बसें वातानुकूलित होने के साथ ही छात्रों के लिए आरामदायक हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूल बस सेवा का शुभारंभ किया
बता दें कि आज लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय में इलेक्ट्रिक स्कूल बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी और सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सरदार पटेल विद्यालय ने इलेक्ट्रिक बस बेड़े में शामिल होकर प्रदूषण नियंत्रण पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं