बेटे की गर्दन पर चाकू रख महिला का बनाया निर्वस्त्र वीडियो
नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा की एक सोसाइटी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दूध देने आने वाला युवक उसके दो वर्षीय बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर जबरन कपड़े उतरवाने लगा और उसका निर्वस्त्र वीडियो बनाकर पति को भेज दिया।
आरोपी नाई की दुकान चलाता है
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी गौरव नोएडा के गुलिस्तानपुर में नाई की दुकान चलाता है। साथ ही वह उसके फ्लैट में दूध देने आता था। इसी दौरान दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होने लगी। महिला का आरोप है कि इसी पहचान का फायदा उठाकर गौरव ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
बेटे को बनाया निशाना
पीड़िता ने तहरीर में कहा कि एक दिन गौरव दूध देने के बहाने जबरन फ्लैट में घुस आया। उसने दो साल के बेटे की गर्दन पर चाकू रख दिया और धमकी दी कि कपड़े उतारो, वरना बेटे का गला काट दूंगा। महिला ने बताया कि मजबूरी में उसने कपड़े उतारे, जिसके बाद गौरव ने उसका निर्वस्त्र वीडियो बना लिया।
ब्लैकमेल और शोषण के आरोप
महिला का कहना है कि आरोपी ने वीडियो पति को भेज दिया और सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। जब अत्याचार बढ़ गया तो उसने विरोध करना शुरू किया।
आरोपी को पकड़ने की कोशिश
महिला ने पुलिस को बताया कि एक बार उसने आरोपी को सोसाइटी गार्ड से पकड़वाया भी था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह धक्का देकर फरार हो गया।
पुलिस का बयान
सूरजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी गौरव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। मामला बेहद गंभीर है, इसलिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
27 जुलाई तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहने के आसार
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़