गोरखपुर मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा: 13 साल की बेटी ने बताया – पिता के कई महिलाओं से रिश्ते थे, मां को करता था तंग
गोरखपुर: पति और पत्नी का झगड़ा इतना बड़ा रूप ले लेगा, दोनों परिवारों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। विश्वकर्मा चौहान ने 3 सितंबर को रात आठ बजे पत्नी ममता की गोली मारकर हत्या कर दी। विश्वकर्मा ने पिस्टल से दो फायर किए। एक ममता के सीने में लगी तो दूसरी हाथ में। 13 साल की बेटी ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि पापा का कई लड़कियों से अफेयर था। इसलिए वह मम्मी को परेशान करते थे। बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी ने पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है।
जेल रोड निवासी विश्वकर्मा चौहान की शादी 15 साल पहले 35 वर्षीय ममता चौहान से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक था और उनकी एक बेटी भी हुई। बाद में उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। दोनों ही एक दूसरे पर अवैध संबंधों का इल्जाम लगाते थे। करीब डेढ़ साल पहले गुलरिहा थाने में दोनों परिवारों में पंचायत हुई थी। इसके बाद ममता बेटी के साथ पति से अलग रहने लगी थी।
कोर्ट में चल रहा था तलाक का केस
ममता किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। ममता और विश्वकर्मा के तलाक का केस भी चल रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि ममता कोर्ट नहीं जाती थी, जिस वजह से पति-पत्नी में और लड़ाई होती थी। आरोप है कि विश्वकर्मा के कई महिलाओं से संबंध होने के कारण ममता उससे नफरत करती थी। विश्वकर्मा को भी संदेह था कि ममता के किसी युवक से संबंध हैं।
60 हजार में खरीदी थी अवैध पिस्टल
विश्वकर्मा ने 2019 में 60 हजार रुपये में अवैध पिस्टल खरीदी थी। वह इसे अपने साथ रखता था। वह तीन दिनों से ममता की रेकी कर रहा था। मौका पाते ही उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ममता को गोली मारने के बाद विश्वकर्मा वहां से भागा नहीं। वह वहीं खड़ा रहा, फिर पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
दिल्ली मेट्रो सेवाएं प्रभावित, मंडी हाउस स्टेशन पर रुकीं ट्रेनें; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें