जैतपुर पुश्ता रोड की बदहाल सड़कें: बड़े गड्ढों में खोई रोड, दिल्लीवासियों के लिए बढ़ी यात्रा की मुश्किलें
नई दिल्लीः जैतपुर कालिंदी रोड ( यमुना पुश्ता रोड ) का करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा हिस्सा लंबे समय से जर्जर है। इस पूरे स्ट्रेच पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सिंगल लेन की इस सड़क पर पूरे सफर का अधिकतम समय औसतन 6 से 8 किलोमीटर/प्रति घंटा रहता है। साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी को पूरा करने में करीब 25 मिनट लगते हैं। अगर ट्रैफिक ज्यादा हो तो समय और अधिक लग जाता है।
दोनों तरफ गंदगी भी काफी फैली हुई है
इस रोड पर कई बाइक सवार हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। मदनपुर खादर पॉकेट ए के सामने से शुरू होकर जैतपुर, खड्डा कॉलोनी और विश्वकर्मा कॉलोनी तक यह सड़क जाती है। टूटी सड़क के दोनों तरफ गंदगी भी काफी फैली हुई है।
हालत पहले से भी ज्यादा बदतर
बता दें कि जैतपुर, खड्डा कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी और खसरा नंबर 12 के लोगों ने बताया कि 2024 के शुरुआती महीने में नए सिरे से तारकोल की सड़क बनी थी। उस समय सड़क का काफी बड़ा हिस्सा खड़ंजे वाला था। कुछ हिस्सा कच्चा भी था। डेढ़ साल में ही नई सड़क की हालत पहले से भी ज्यादा बदतर हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। बीच मार्केट में सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर धंस गया। वहां से गुजर रही एक कार इसकी चपेट में आ गई और गड्ढे में जा रही। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार सवार को गाड़ी से बाहर निकाला। हालांकि शख्स ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस