दिल्ली के शहर का नया चेहरा: केंद्र की बड़ी निवेश योजना, रिंग रोड समेत प्रमुख स्ट्रक्चर्स में बड़े बदलाव की तैयारी
नई दिल्ली: दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी है। केंद्र ने इसके लिए 803 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इन पैसों का इस्तेमाल कई स्ट्रक्चर्स की मरम्मत और पुनर्निर्माण में किया जाएगा। इसके तहत दिल्ली के 330 किलोमीटर से ज्यादा इलाके में फैले रिंग रोड और कई फ्लाईओवर में बदलाव किया जाएगा। बताया जा रहा है इस प्रोजेक्ट के तहत 152 प्रमुख स्ट्रक्चर्स में बदलाव किया जाएगा। दरअसल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (MoRTH) ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष (CRIF) के तहत बजट को मंजूरी दे दी है। उन्होंने दिल्ली सरकार से इन परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति देने को कहा है। यहां बता दें कि CRIF, MoRTH के तहत एक योजना है, जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रमुख सड़कों के विकास और रखरखाव के लिए पैसे मुहैया कराती है।
स्पीड और स्थिरता होगी सुनिश्चित
दिल्ली के लोक कल्याण विभाग (PED) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली बुनियादी ढांचे के विकास के एक नए युग का साक्षी बन रही है। सड़कें किसी भी आधुनिक शहर की धमनियां होती हैं, और इन महत्वपूर्ण गलियारों को मजबूत करके, हम लाखों दैनिक यात्रियों के लिए सुरक्षा, स्पीड और स्थिरता सुनिश्चित कर रहे हैं।
विकास की गवाह बनने जा रही है दिल्ली
उन्होंने कहा कि यह पहल सिर्फ सड़कों की मरम्मत के बारे में नहीं है, बल्कि विश्व स्तरीय शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण के बारे में है, जो हर दिल्लीवासी की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कहा कि शहर हाल के वर्षों में सबसे व्यापक सड़क विकास और बुनियादी ढांचे के विकास की पहल का गवाह बनने जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना राजधानी को विकसित दिल्ली के विजन के और करीब ले जाएगी।

NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस