नकली नोट ने बढ़ाई दिक्कतें: ATM से 500 का फर्जी करेंसी मिलने पर पान दुकानदार हुआ परेशान, बैंक मैनेजर का व्यवहार बना चर्चा”
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी शहर के राजर्षि तिराहे पर एटीएम से नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पान की दुकान चलाने वाले संतोष चौरसिया ने बताया कि उनके बेटे आलोक चौरसिया ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम कार्ड से पास ही स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 1000 रुपये निकाले।
संतोष चौरसिया ने बताया कि जैसे ही उन्होंने एक ग्राहक को 500 रुपये का नोट दिया तो ग्राहक ने नोट नकली होने की बात कही। यह सुनकर वह दंग रह गए। मामले की शिकायत उन्होंने तत्काल आईसीआईसीआई बैंक के शाखा प्रबंधक से की, लेकिन आरोप है कि मैनेजर ने शिकायत सुनने के बजाय उन्हें फटकार लगाकर लौटा दिया। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एटीएम से नकली नोट निकलना गंभीर लापरवाही है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में एटीएम से नकली नोट निकलने को लेकर हड़कंप मच गया है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन