आर्यन खान से अचानक सामना होते ही दिलजीत हुए हैरान, कहा- ‘सोचा सपना देख रहा हूं
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन खान की अपकमिंग डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया था। इसमें सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ सीरीज में मौजूद गाने 'तेनु की पता' शूट करते दिख रहे थे। इसे साझा करते हुए किंग खान ने दिलजीत की तारीफ करते हुए उनके संगीत की समझ को भी सराहा था। साथ ही आर्यन का भी जिक्र किया था। अब इस वीडियो पोस्ट पर गायक ने प्रतिक्रिया देते हुए आर्यन से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताई, जब वह हैरान हो गए थे।
आर्यन को देख दिलजीत हुए हैरान
दिलजीत दोसांझ ने एक्स अकाउंट पर शाहरुख द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, “सर बहुत प्यार जी। आर्यन भी बहुत प्यारा है। पहली बार जब स्टूडियो मैं उससे मिला, ऐसा लगा जैसे आपसे मिल रहा हूं। जो बहुत हैरान करने वाला था मेरे लिए। आर्यन गिटार भी बजा लेता है और गाता भी उतना ही अच्छा है। जब मैं गाना डब कर रहा था, तो वह गाने के हर एक नोट को जान रहा था। भगवान उसे आशीर्वाद दें।’'
शाहरुख ने क्या क्या था?
शाहरुख खान ने भी दिलजीत दोसांझ के गाने का एक बीटीएस शेयर किया था, जिसमें वो बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज का सॉन्ग कर रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दिलजीत पाजी को दिल से शुक्रिया और ढेर सारी झप्पी। आप बहुत दयालु और प्यारे हैं। उम्मीद है आर्यन ने आपको ज्यादा परेशान नहीं किया होगा। ढेर सारा प्यार दिलजीत दोसांझ।’

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन