देश की जनता बदलाव चाहती है, सत्ता परिवर्तन वोट के जरिये ही संभव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुखा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में सत्ता परिवर्तन लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट के जरिए ही संभव है। उन्होंने कहा कि गैरबराबरी, महंगाई, भ्रष्टाचार से सभी त्रस्त हैं। आरक्षण को खत्म करने की साजिशें रची रही हैं। जनता बदलाव चाहती है। वह और इंतजार के मूड में नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनावों में सपा की सरकार बनना तय है। बीजेपी को वोट के लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए ही शांतिपूर्ण अहिंसक तरीके से अब सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी हटेगी तभी संविधान बचेगा। आरक्षण बचेगा। सामाजिक आर्थिक गैरबराबरी मिटेगी और लोगों में खुशहाली आएगी। बीजेपी की हार के बाद सामाजिक न्याय का राज कायम होगा। पीडीए जीतेगा और जातीय जनगणना से समानुपातिक आधार पर सबको उनका हक और सम्मान मिलेगा। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र और संविधान को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इस सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार से हर वर्ग परेशान हो चुका है। बीजेपी सरकार में पीडीए के साथ लगातार अपमान और उपेक्षा हो रही है। पीडीए एकजुट हो रहा है। पीडीए सामाजिक-राजनीतिक विकल्प है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद संविधान की प्रस्तावना में है बीजेपी इन्हीं पर हमले कर रही है। गरीबी-अमीरी के बीच खाई गहरी हो गई है जिसके कारण लोगों में बीजेपी सरकार से नाराजगी है। बीजेपी सरकार में विकास कार्य ठप हैं। उसका न कोई स्पष्ट विजन है और नहीं कार्य दिशा है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन