इंदौर में गरबा सीखने जा रही युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने केस दर्ज किया
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती ने मुस्लिम युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परदेशीपुरा थाने में दर्ज FIR के अनुसार आरोपी मुकीम खान लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था।
पहचान छिपाकर शादी की कोशिश
युवती ने बताया कि आरोपी उसे बीच रास्ते रोककर शादी करने और इस्लाम कबूल करने का दबाव डालता था। इनकार करने पर उसने युवती और उसके परिवार को तेजाब फेंकने व जान से मारने की धमकी दी।
‘परिवार को भेड़-बकरी की तरह काट दूंगा’
शिकायत में युवती ने कहा कि आरोपी ने धमकाते हुए कहा—"इस्लाम कबूल कर लो और निकाह करो, वरना पूरे परिवार को भेड़-बकरियों की तरह काट दूंगा।"
गरबा सीखने जा रही थी युवती
पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर की है। जब युवती कनकेश्वरी मैदान में गरबा सीखने जा रही थी, तभी मुकीम खान स्कूटर से आया और उसका हाथ पकड़ने लगा। उसने युवती को स्कूटर पर बैठने और धर्म बदलकर शादी करने के लिए दबाव बनाया।
हिंदू संगठनों का हंगामा
घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया और तुरंत कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकी देने, छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मोहना एलिवेटेड रोड को लेकर सख्ती, PWD ने तय की डेडलाइन; दिसंबर तक पूरा होगा काम
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान