ग्वालियर पुलिस के पास पहुंची महिला, बोली- फ्लैट व चेक के नाम पर किया जा रहा था शारीरिक संबंध बनाने का दबाव”
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपराधियों के बीच कानून का खौफ नहीं है। अब महिला को मकान की रजिस्ट्री के बदले धमकाया गया है। साथ ही कहा है कि फ्लैट चाहिए तो हमारे साथ संबंध बनाओ। साथ ही गलत तरीके से छेड़खानी की है। महिला ने बहोड़ापुर थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने थाने में की शिकायत
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की है। विनोद शर्मा नाम के व्यक्ति से प्रॉपर्टी को लेकर महिला का कुछ विवाद चल रहा था। उसी का राजीनामा करने के लिए आरोपी ने महिला को एक अन्य व्यक्ति के ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया था, जहां आरोपी ने महिला से अश्लील वार्तालाप करते हुए धमकी दी। साथ ही संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाया। साथ ही महिला को गलत तरीके से छुआ भी।
साथ में रहना होगा 8-10 दिन
महिला ने बताया कि जब वे बातचीत कर रहे थे तो आरोपी ने महिला से कहा अगर तुम्हें अपने दो खाली चेक और छिंदवाड़ा में जो मकान है, उसकी रजिस्ट्री वापस चाहिए तो तुम्हें मेरे फ्लैट पर आकर 8-10 दिन रहना होगा और संबंध बनाने होंगे। इसके अलावा आरोपी ने पीड़िता को गलत तरीके से छुए, जिससे वह मानसिक रूप से भी प्रताड़ित हुई है।
परिजनों के साथ दी शिकायत
अपने साथ हुई अप्रत्याशित घटना से प्रताड़ित होने के बाद पीड़िता घर पहुंची, जहां वह काफी परेशान थी। परिजनों ने परेशानी का कारण पूछा तो पहले तो वीरता ने कुछ नहीं बताया बाद में परिजनों के जोर देने पर उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज