पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया दुलेश साहू का घर
रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत दुर्ग जिले के गोल्डन चौक धनोरा निवासी दुलेश कुमार साहू के जीवन में उजाला ला दिया है। साहू योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर 20×20 फीट जगह में 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित किया है। इसके लिए उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा से ऋण मिला, जिस पर केन्द्र से 78,000 रूपए एवं 30 हजार रूपए राज्य सरकार से अनुदान राशि भी प्राप्त हुई।
सोलर पैनल लगाने के बाद साहू का मासिक बिजली बिल जो पहले 2000-3000 रूपए तक आता था, अब घटकर मात्र 100-200 रूपए रह गया है। तीन महीनों में उनके सोलर पैनल से 1140 यूनिट बिजली उत्पन्न हुई और लगभग 481 यूनिट बिजली विभाग को लौटाई गई। साहू ने बताया कि वेंडर ने एक सप्ताह के भीतर पूरा सिस्टम स्थापित कर दिया। बैंक से वित्तीय सहायता और बिजली विभाग की सभी औपचारिकताएँ भी वेंडर द्वारा पूरी कराई गईं।
उन्होंने कहा कि इस योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है और अब वे बची हुई राशि को अन्य कार्यों में निवेश कर पा रहे हैं। उन्होंने अपने रिश्तेदारों व आस-पड़ोस के लोगों को भी इस योजना के लाभ के बारे में बताया। साहू ने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ। इस योजना ने मेरे घर को रोशन किया है और मैं चाहता हूँ कि हर घर में सौर ऊर्जा का उपयोग हो।”

जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र