आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ के अधिवेशन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उनके निवास पर भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में नवीन आयुर्वेद कॉलेजों की स्थापना तथा आयुष पद्धतियों के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया एवं संघ के आगामी अधिवेशन हेतु आमंत्रण भी प्रदान किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे रुग्ण परीक्षण, वेलनेस सेवाओं, ओपीडी व आईपीडी में निरंतर वृद्धि तथा आयुष विभाग को प्राप्त स्कॉच अवार्ड की सराहना की। उन्होंने संघ के अधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु अपनी सहमति भी प्रदान की। मुख्यमंत्री जी ने सचिव महोदय से चर्चा उपरांत अधिवेशन एवं वैज्ञानिक संगोष्ठी की नई तिथि शीघ्र निर्धारित करने का आश्वासन दिया।

संघ के प्रतिनिधि मंडल में डॉ. शशांक झा (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. अनिल वर्मा (महासचिव), डॉ. सैयद शाहिद अली (संयोजक), डॉ. प्रवीण रघुवंशी, डॉ. जितेंद्र जैन, डॉ. रश्मि त्रिपाठी एवं डॉ. श्रीराम चतुर्वेदी उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेशभर के आयुष चिकित्सा अधिकारियों से आह्वान किया है कि वे संगठन को मजबूत बनाने और अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते