स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र में बुजुर्गों को मिलने लगी राहत, फिजियोथेरेपी और पंचकर्म कराने पहुंच रहे हैं मरीज
रायपुर : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दिन जिला अस्पताल परिसर में प्रदेश का पहला बुजुर्ग स्वास्थ्य एवं देखभाल केंद्र का शुभारंभ हुआ था। इस स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र में अभी तक 11 बुजुर्ग अलग- अलग परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए पहुंचे है। जानकारी के मुताबिक 2 बुजुर्गों ने पंचकर्म और 9 बुजुर्गों ने फिजियोथेरेपी कराएं है।
स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा था कि उम्र बढ़ने पर घुटनों, एड़ियों और अन्य रोगों से पीड़ित होना सामान्य बात है। उन्होंने कहा, हम सबको इस अवस्था से गुजरना है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप यह बुजुर्ग देखभाल केंद्र शुरू किया गया है।
स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र में बुजुर्गों को मिलने लगी राहत, फिजियोथेरेपी और पंचकर्म कराने पहुंच रहे हैं मरीज
यह प्रदेश का पहला केन्द्र है, जहां बुजुर्गों को अस्पताल में लाइन लगने की जरूरत नहीं है, उन्हें एक ही छत के नीचे जांच, उपचार, दवाई और फिजियोथेरेपी और पंचकर्म जैसी सुविधाएं मिलने लगा है।
बुजुर्गों के लिए अत्याधुनिक उपकरण और थेरेपी
बुजुर्ग स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें ट्राइसाइकिल, बैलेंस बोर्ड, फुट मसाजर, पैरेलल बार, स्टेयर क्लाइंबिंग, ट्रेडमिल, मसाज चेयर, ट्रैक्शन और वैक्स बाथ जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यहां फिजियोथेरेपी और पंचकर्म जैसी सेवाएं भी बुजुर्गों को मिलने लगी है।

संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी