मौसम विभाग का अलर्ट: दिल्ली में 5 अक्टूबर से हो सकती है झमाझम बारिश
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में बीते 24 घंटे के दौरान बारिश नहीं हुई है. हालांकि बारिश का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दे रखा था, लेकिन शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में दिनभर धूप रही. इसके साथ ही उमस भरी गर्मी का प्रकोप भी देखने को मिला. 4 अक्टूबर यानी आज शनिवार की बात करें तो दिनभर बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही तेज धूप भी आती जाती रहेगी. हालांकि तापमान में कोई बदलाव नहीं होंगा. इस दौरान तापमान स्थिर रहेगा. वहीं, 5 अक्टूबर को नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद समेत दिल्ली में मुख्य रूप से हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है.
इसके अलावा 6 अक्टूबर को पूरे दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. येलो अलर्ट का मतलब भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान आंधी तूफान भी आएगा और इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट होगी. बारिश का यह सिलसिला 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा. 7 अक्टूबर तक बारिश होती रहेगी. यानी 5 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक लगातार दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश होगी. जहां बादल मेहरबान रहेंगे, वहीं, दिनभर मौसम सुहावना बना रहेगा. फिलहाल पूरे दिल्ली एनसीआर में आने वाले हफ्ते के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
जानें मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा
स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर पूर्वी अरब सागर के ऊपर समुद्री तूफान शक्ति बन गया है. इसका असर गुजरात और पाकिस्तान के सिद्ध प्रांत पर हल्की बारिश के रूप मे ही दिखाई देगा. दूसरी तरफ उड़ीसा के ऊपर डिप्रेशन बना है. हिमालय, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित नेपाल के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा है.
वहीं, 5 से 8 अक्टूबर के बीच पहाड़ों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जहां ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी. 5 से 7 अक्टूबर के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान उत्तर प्रदेश और पहाड़ों पर तेज बारिश के आसार हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि मौसम में बन रहा नया सिस्टम हलचल पैदा करेगा. बारिश तेज होगी.

अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
विश्व कप की तैयारियों के बीच अफगानिस्तान ने बदला कप्तान, शाहिदी ने छोड़ी जिम्मेदारी
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश