रेखा गुप्ता के करवा चौथ का सौरभ भारद्वाज ने उड़ाया मजाक
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के करवा चौथ मनाने वाले वीडियो का आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने जमकर मजाक उड़ाया है। आप के दिल्ली प्रमुख और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कई टिप्पणियां कीं और लोग ठहाके लगाते रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के करवा चौथ मनाने वाले वीडियो का आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज ने जमकर मजाक उड़ाया है। आप के दिल्ली प्रमुख और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कई टिप्पणियां कीं और लोग ठहाके लगाते रहे। खुद भारद्वाज ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो को शेयर किया है। अब रेखा गुप्ता जी ने करवा चौथ मनाया। रेखा गुप्ता जी ने अपने पति के साथ करवा चौथ मनाया (जोर से किसी न्यूज एंकर की तरह बोलते हुए, लोग ठहाके लगाने लगे)। अरे, सब अपने पति के साथ ही मनाते हैं, इसमें क्या बड़ी बात है। पहली बार क्या किसी ने अपने पति के साथ मनाया। आपने देखा वीडियो, सब जगह चल रही है। इधर पति है, इधर सौ के करीब सिक्यॉरिटी गार्ड हैं। जिनकी पत्नियां नहीं मना पाईं इसी वजह से। भारद्वाज दिल्ली के ऑटो चालकों के लिए आयोजित दिवाली मिलन समारोह में बोल रहे थे।

वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा