'सैयारा' डायरेक्टर मोहित सूरी का इमोशनल पोस्ट, अनीत पड्डा को कहा— “तुमने मेरी ज़िंदगी रोशन की”
मुंबई: फिल्म निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। आज अनीत अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर मोहित ने सोशल मीडिया हैंडल पर अनीत के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही मोहित ने अनीत के लिए जन्मदिन पर एक प्यारा मैसेज भी लिखा है।
मोहित ने दी अनीत का जन्मदिन की बधाई
निर्देशक मोहित सूरी ने आज अनीत को अपना 'स्टार' बताया और उनके लिए प्यार जताया। मोहित ने इंस्टाग्राम पर अनीत की एक मजेदार फोटो पोस्ट की। इसमें वे अनीत के सिर पर किस करते दिख रहे हैं। मोहित ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक मेरी स्टार @aneetpadda! रास्ता रोशन करने के लिए शुक्रिया... हमेशा प्यार #happybirthdayaneetpadda #allaboutlastnight।'
अनीत पड्डा के बारे में
अनीत मोहित को फिल्म 'सैयारा' से प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म में अनीत और अहान पांडे की जोड़ी नजर आई। यह 2004 की कोरियाई फिल्म 'ए मोमेंट टू रिमेंबर' पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी एक स्ट्रगलिंग म्यूजिशियन कृष कपूर (अहान पांडे) की है, जो वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) से प्यार करता है। यह फिल्म 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छे रिव्यूज मिले। लोगों ने अहान-अनीत की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की। यह फिल्म 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई।

जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला