लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने राजनीति में किया कदम, भाजपा में शामिल होकर किया ऐलान
मुंबई: प्रसिद्ध लोक और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर, जिनकी आवाज में एक अलग ही जादू है। गायिका इन दिनों राजनीति की वजह से चर्चा में हैं। सिंगर भाजपा पार्टी में शामिल हो गई हैं, अब उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। चलिए नजर डालते हैं मैथिली ठाकुर के जीवन पर।
भाजपा में शामिल हुईं लोक गायिका
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर मंगलवार को पटना में भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा पार्टी में शामिल हो गईं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वो चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।
कौन हैं मैथिली ठाकुर?
मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले में हुआ था। उनके पिता रमेश ठाकुर और माता भारती ठाकुर दिल्ली में रहते हैं, जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। गायिक का बचपन से ही संगीत के प्रति रुझान था, उन्होंने चार साल की उम्र से ही अपने दादा से संगीत सीखना शुरू किया और दस साल की उम्र तक जागरणों और स्थानीय संगीत समारोहों में कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने लगीं। आज गायिका अपने भाइयों के साथ मिलकर भक्ति गानों के साथ बिहार की लोक संस्कृति को भी गानों के जरिए बयां करती हैं।
कब से उठी राजनीति में शामिल होने की चर्चा?
बीते दिनों मैथिली ठाकुर ने बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा गर्म हो गई कि मैथिली बीजेपी से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। मैथिली के चुनाव लड़ने की चर्चाएं इसलिए भी हो रही हैं क्योंकि उनके चुनावी मैदान में आने से वो महिला वोटरों को प्रभावित कर सकती हैं। क्योंकि उनकी लोकप्रियता बिहार में काफी है।

जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला