सोनाक्षी सिन्हा की लेटेस्ट वीडियो से बढ़ीं प्रेग्नेंसी की चर्चाएं, फैंस बोले- ‘कुछ तो बात है!’
मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ अच्छा वक्त बिता रही हैं। हाल ही में वह तब सुर्खियों में आईं, जब वह अबु धाबी की एक मस्जिद में सर पर दुपट्टा डाले हुए नजर आईं। एक बार फिर वह अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में एक फैशन शो में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उनके साथ उनके पति जहीर इकबाल भी थे।
सोनाक्षी ने दुपट्टे से पेट को ढका?
सोनाक्षी सिन्हा डिजाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो में पहुंची। उन्होंने लाल रंग की फूलों वाली अनारकली ड्रेस पहनी थी। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि उनकी ड्रेस की वजह से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैल गईं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में फैंस ने देखा कि वह रेड कार्पेट पर पोज देते समय अपने पेट को दुपट्टे और हाथ से ढक रही थीं।
यूजर्स ने लगाईं प्रेग्नेंसी की अटकलें
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने जोड़े की तारीफ की है और उन्हें दुआएं दी हैं। वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्होंने कहा है कि लगता है सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा 'मुझे लगता है वह प्रेग्नेंट है।' एक और यूजर ने लिखा है 'ये प्रेग्नेंसी ग्लो है।' एक और यूजर ने पूछा है 'क्या वह प्रेग्नेंट हैं?'
लोगों की बातों पर सोनाक्षी की राय
लोगों की बातों पर सोनाक्षी ने एक बार एनडीटीवी से कहा था 'आपको एहसास होता है कि लोग वही कहेंगे जो वे कहना चाहते हैं, चाहे आप कुछ भी करें। अगर मैं कहूं कि मैंने सफेद पहना है, तो कोई कहेगा नहीं, यह काला है। कोई न कोई हमेशा आपकी बातों को चुनौती देने के लिए मौजूद रहेगा। इसलिए आप बस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते रहें। आप हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान नहीं दे सकते।'
साल भर पहले हुई शादी
सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने सितारों से सजी एक शानदार पार्टी का आयोजन किया।

असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह