कड़कड़डूमा कोर्ट में दिवाली मिलन समारोह, चीफ जस्टिस ने चेक बाउंस कोर्ट वापसी का भरोसा दिलाया
नई दिल्ली: शाहदरा बार असोसिएशन द्वारा कड़कड़डूमा कोर्ट में दिवाली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र उपाध्याय कई अन्य जस्टिस के साथ शमिल हुए। इस दौरान बार असोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उनसे कड़कड़डूमा कोर्ट से राउज एवेन्यू शिफ्ट की गई चेक बाउंस की कोर्ट को वापस कड़कड़डूमा कोर्ट शिफ्ट करने की मांग रखी।
दिवाली के बाद शिफ्ट हो जाएगी कोर्ट
बार असोसिएशन ने बताया कि चीफ जस्टिस ने भरोसा दिलाया कि दिवाली के बाद चेक बाउंस की कोर्ट वापस यहीं पर शिफ्ट कर दी जाएगी। बार असोसिएशन ने बताया कि चेक बाउंस की कोर्ट यहां से शिफ्ट होने से कई वकीलों के सामने आर्थिक संकट तो पैदा हुआ ही साथ ही चेक बाउंस का केस डालने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोगों का समय हो रहा खराब
इससे लोगों का समय भी काफी खराब हो रहा है। खासकर जो लोग यमुनापार में रहते हैं, उनकी भागदौड़ काफी बढ़ गई है। क्योंकि राउज एवेन्यू कोर्ट यहां से काफी दूर है। इसके अलावा, बार असोसिएशन ने वकीलों के लिए चैंबर्स की कमी, पार्किंग की कमी के कारण आसपपास होने वाले ट्रैफिक जाम सहित कई अन्य समस्याएं उनके सामने रखीं।
चीफ जिस्टस ने दिया भरोसा
बार असोसिएशन ने बताया कि चीफ जिस्टस ने इन सभी परेशानियों को भी जल्द दूर करने का भरोसा दिया। इस मौके पर शाहदरा बार असोसिएशन के सेक्रेटरी नरवीर डबास सहित बार असोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के अलावा नवदीप कुमार के अलावा भारी संख्या में वकील मौजूद रहे।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत