दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट का नया फ्राॅड: 17 एफआईआर का डर दिखाकर ठगों ने उड़ाए लाखों
समयपुर बादली इलाके में एक शख्स को ' मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच' बनकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। भयभीत करने के लिए कथित क्राइम ब्रांच वालों ने कहा कि उनके नाम पर जो आधार कार्ड है, उससे एक नंबर जारी हुआ है, जिस पर एक दो नहीं, बल्कि 17 एफआईआर दर्ज हैं। इसके बाद विक्टिम को कहा कि सदाकत खान नाम के शख्स के अकाउंट में 3 करोड़ की ट्रांजेक्शन हुई है जो कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग सरगना है। इसके बाद विक्टिम को अरेस्टिंग का डर दिखाकर पैसे वसूल लिए। बाद में डिजिटल अरेस्ट स्कैम का अहसास हुआ। साइबर थाने की पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर लिया है।
17 FIR दर्ज की हैं
पुलिस अफसर के मुताबिक आशीष परिवार के साथ बादली इलाके में रहते है। इन्होंने पुलिस को बताया कि बीते दिनों 11 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया से बताया। कहा कि आपके आधार से एक नंबर जारी हुआ है जिस पर 17 FIR दर्ज की हैं। उसने एक नंबर भी बताया। बोला कि आपको इसके लिए आज शाम हर हाल में मुंबई आना होगा। जब आशीष ने बताया कि वह दिल्ली में रहते हैं और इतनी जल्दी शाम तक मुंबई नहीं पहुंच सकते। तो उसने कहा कि अगर आ नहीं सकते तो आपकी कॉल मुंबई साइबर क्राइम पुलिस के पास ट्रांसफर कर देते हैं। वहां आप बात कर लें।
3 करोड की ट्रांजेक्शन हुई है
इसके बाद बातचीत के दौरान उन्होंने भी वही कहा कि आपके आधार से एक नंबर जारी हुआ है। जिस पर 17 FIR दर्ज हुई है। या तो आप यहां आ जाओ या जो हम पूछे वो सही सही बयान देना ताकि ऑनलाइन स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर सकें। फिर खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का बताने वालों ने विक्टिम से उनके रहन सहन, बैंक अकाउंट, परिवार के सदस्यों, प्रोफेशन, संपत्ति, आधार कार्ड से लेकर तमाम सवाल जवाब किए। इसके बाद उन्होने कहा कि कहीं आपके आधार कार्ड से कुछ और तो नहीं किया? हम एक बार चैक करेंगे। फिर उन्होने कहा कि आधार कार्ड से एक केनरा बैंक में अकाउंट ओपन हुआ है। जिससे 3 करोड की ट्रांजेक्शन हुई है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत