छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी, दुर्ग में 31 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैम्प
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां दुर्ग जिले में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 31 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा.
31 अक्टूबर को लगेगा प्लेसमेंट कैम्प
इस प्लेसमेंट कैम्प में जय भोले फाईनेंशियन सर्विस दुर्ग के 20 पद (इंशोरेंस एडवाईजर), वन स्टाफिंस सॉल्यूशन प्रा.लि. के 39 पद (शिक्षक, फील्ड एसोसिएट, सोशल मीडिया ऑपरेटर, टेलीकॉलर, वीडियो एडिटर एवं काउंसलर) तथा सेफ इंटेलिजेंट सर्विस प्रा.लि. के 411 पद (सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाईजर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग मैनेजर एवं ट्रेनिंग ऑफिसर), कुल 470 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी.
20 हजार तक मिलेगा वेतन
इन सभी पदों में वेतन 7000 से 20000 रूपए तक है, तथा 8वीं, 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., बी.ई./ बी.टेक एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है। विस्तृत जानकारी https://erojgar.cg.gov.in/ या रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है.
योग्यता
10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीई/बीटेक या किसी भी स्नातक योग्यता वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं.
जरूरी दस्तावेज
•शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अंकसूची.
•पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र / आधार कार्ड / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / राशन कार्ड).
•रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र.
•छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र.
•जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो).

मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी