रेलवे स्टेशन पर हवाला का पर्दाफाश: संदिग्ध व्यक्ति से 1 करोड़ रुपये बरामद
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को 1 करोड़ रुपये के साथ पकड़ा। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि यह रकम हवाला नेटवर्क के जरिए अवैध रूप से ट्रांसफर की जा रही थी। आरपीएफ ने व्यक्ति व पैसे को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर निलेश कुमार के नेतृत्व में टीम स्टेशन परिसर व आसपास गश्त कर रही थी। इस दौरान एएसआई पवन, सुशील मलिक, हेड कांस्टेबल नीरज, प्रदीप और कांस्टेबल विनोद की नजर स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। आरपीएफ ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। इस दौरान उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें करीब एक करोड़ रुपये मिले। इसके बारे में संदिग्ध कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ में सामने आया कि संदिग्ध व्यक्ति मूलरूप से गुजरात का रहने वाला है।
अधिकारियों को शक है कि यह रकम किसी बड़े हवाला नेटवर्क के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाई जा रही थी। तभी आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रकम व संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। आयकर अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह रकम कहां से आई और किसे दी जानी थी। सूत्रों की मानें तो इस रकम को दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा था। रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बड़े हवाला रैकेट से जुड़ा हो सकता है।
आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। विशेष टीमें ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर तैनात की गई हैं।

जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई