कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित केरन सेक्टर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने एक बड़ी आतंक विरोधी सफलता दर्ज की। सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा की कि ऑपरेशन पिम्पल (OP Pimple) नाम से चलाया गया यह अभियान अभी भी जारी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
सेना के मुताबिक, केरन सेक्टर में घुसपैठ की योजना की विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद संयुक्त अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत आतंकियों को चुनौती दी। इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने भी कार्रवाई की और दो आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया।
चिनार कॉर्प्स ने बयान जारी कर कहा, “ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए हैं, क्षेत्र की तलाशी जारी है।” सुरक्षा बल अब इलाके की सघन तलाशी ले रहे हैं ताकि किसी और संदिग्ध की मौजूदगी की पुष्टि हो सके। मारे गए आतंकियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले, 5 नवंबर को किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में भी मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान भी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई