लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! आज खाते में आएंगे 1500 रुपये, जानिए कब और कैसे मिलेगा पैसा
Ladli Behna Yojana 30th Installment: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है. CM डॉ. मोहन यादव आज लाडली बहनों को बड़ी सौगात देने वाले हैं. वह सिवनी में आयोजित कार्यक्रम के जरिए लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे. इस बार की यह किस्त खास है क्योंकि अब प्रदेश की लाडली बहनों को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे.
1.26 करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों को बड़ी सौगात
मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों को आज बड़ी सौगात मिलने वाली है. अब तक लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खाते में 1250 रुपए आते थे, लेकिन आज इस योजना की किस्त राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए किया जा रहा है. यानी अब हर महीने लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपए आएंगे. CM डॉ. मोहन यादव सिवनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बहनों के खाते में लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे.
किस समय खाते में पहुंचेंगे 1500 रुपए?
CM डॉ. मोहन यादव आज दोपहर को सिवनी दौरे पर रहेंगे. CM मोहन यादव आज दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सिवनी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में रहेंगे. इस कार्यक्रम में ही वह लाडली बहना योजना की 30वीं किस्त की राशि का वितरण करेंगे. साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे. यानी दोपहर बाद कभी भी लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपए पहुंच सकते हैं.
अब तक 44,917.92 करोड़ रुपए ट्रांसफर
1 जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक लाडली बहना की कुल 29 किस्त जारी की जा चुकी हैं. जानकारी के मुताबिक लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खाते में अब तक 44,917.92 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है.
बता दें पहले लाडली बहना योजना के तहत लाडली बहनों को 1000 रुपए की राशि हर महीने दी जाती थी. इसके बाद इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था. अब एक बार फिर लाडली बहना योजना की किस्त राशि को 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए किया जा रहा है. यानी हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए मिलेंगे.

जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला