कतर में सलमान खान का धमाकेदार जलवा, दबंग टूर में फैंस ने किया ग्रैंड वेलकम
मुंबई: सलमान खान की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छी-खासी है। वह जहां जाते हैं, फैंस की भीड़ उन्हें देखने के लिए जमा हो जाती है। हाल ही में सलमान खान कतर पहुंचे। वह अपने दबंग टूर के लिए कतर गए हैं। कतर पहुंचने पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। साथ ही भाईजान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके अलग अंदाज ने सबका दिल जीत लिया।
हाथों में भारत का झड़ा और फूल लिए नजर आए फैंस
वायरल वीडियो में सलमान खान जब फैंस के बीच पहुंचे तो उनका शानदार स्वागत हुआ। कई फैंस के साथ हाथ में भारत का झड़ा था। साथ ही कई लोगों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी दिया। सलमान खान भी इस स्वागत से काफी खुश नजर आए। इस पूरे इवेंट में उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं दिखी। हर पल बॉडीगार्ड शेरा साथ में नजर आया।
सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गाया गाना
बाद में दबंग टूर की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सिंगर स्टेबिन बेन ने गाया गया। उन्होंने सलमान की एक फिल्म का गाना ‘ओ जाने जाना’ गाया। सलमान भी सिंगर के साथ गाना गाते नजर आए। वह बहुत मगन होकर गाना गा रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स को भाईजान का यह अंदाज काफी पसंद आया।
तैयारियों की फोटो भी शेयर की
सलमान खान ने दबंग टूर की तैयारियों से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की। वह स्ट्रेचिंग करते हुए नजर आए। स्टेज परफाॅर्मेंस की तैयारी वह कर रहे हैं। सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ कर रहे हैं। इसमें आर्मी ऑफिसर का रोल करेंगे।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत