तुंहर टोकन’ ऐप से मिली सुविधा, धान खरीदी प्रक्रिया से खुश किसान ईश्वर चंद्राकर
रायपुर : समर्थन मूल्य पर सुगमता और पारदर्शिता के साथ चल रही धान खरीदी से किसान बेहद संतुष्ट हैं। बालोद जिले के धान उपार्जन केंद्र भीमकन्हार में अपने धान का विक्रय करने पहुंचे ग्राम मुड़खुसरा के किसान ईश्वर चंद्राकर ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान बेचने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
चंद्राकर ने कहा कि ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप ने प्रक्रिया को आसान बना दिया है। वे घर बैठे ही धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सके और खरीदी के प्रथम व दूसरे दिन दोनों ही दिन आसानी से धान बेच पाए। लगभग 32 एकड़ में धान की खेती करने वाले किसान ईश्वर ने बताया कि पहले अधिक उपज होने के कारण विक्रय को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन अब ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से सारी प्रक्रिया सहज हो गई है।
उपार्जन केंद्र भीमकन्हार में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, बैठक व्यवस्था, बारदाना, हमाल, तौल मशीन आदि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही।
किसान ईश्वर चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों की प्रशंसा करते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से कृषि कार्य अब अधिक लाभदायक हो गया है। उन्होंने बताया कि बढ़ी हुई आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्होंने कृषि कार्य से प्राप्त राशि से अतिरिक्त 2 एकड़ भूमि भी खरीदी है।
अंत में किसान ईश्वर ने किसान हितैषी योजनाओं के बेहतर संचालन और लाभप्रद व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत