छत्तीसगढ़ में ठंड का ब्रेक! अगले 2 दिन शुष्क मौसम, फिर बढ़ेगी सर्दी...जानें अपने शहर का हाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है. रायपुर सहित सभी जिलों में पिछले 6 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से लेकर 5 डिग्री तक बढ़ गया है, जिसके कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है. वहीं अगले दो दिन मौसम सामान्य रहेगा.
छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत
रायपुर और बिलासपुर समेत अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य है. ये सिलसिला अगले दो दिन तक ऐसा ही रहेगा. यह मौसम विभाग का कहना है. बता दें कि सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा. दोनों टेम्प्रेचरों में कोई घट-बढ़ नहीं देखी गई.
दो दिन बाद सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है यानी ठंड थोड़ी बढ़ सकती है।
अम्बिकापुर सबसे ठंडा रहा
सोमवार को अम्बिकापुर सबसे ठंडा रहा. जहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो दंतेवाड़ा में दिन का पारा 31.7 डिग्री रहा, जो प्रदेश में किसी शहर का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया.
कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 नवंबर को आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. सुबह और रात में हल्की ठंड और दिन में सामान्य मौसम महसूस होगा.

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई