गाजीपुर ड्रेन पर मिनी केबल ब्रिज की तैयारी शुरू, दिल्ली वालों की सफर में आएगी सुगमता
नई दिल्लीः कड़कड़ी मोड़ के पास गाजीपुर ड्रेन पर मिनी केबल ब्रिज बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शाहदरा फ्लाईओवर से कड़कड़ी मोड़ तक गाजीपुर ड्रेन पर पूर्वी दिल्ली की कॉलोनियों को जोड़ने वाले जितने भी ब्रिज है, उनकी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। कड़कड़ी मोड़ के पास कड़कड़डूमा, आनंद विहार बस टर्मिनल, जागृति एनक्लेव और प्रीत विहार के बीच ट्रैफिक को आसान करने के लिए मिनी केबल ब्रिज बनाने का प्लान तैयार है।
वहीं, विश्वास नगर स्थित भीकम सिंह कॉलोनी के पास बने ब्रिज को तोड़कर दो लेन से बढ़ाकर तीन लेन का बनाया जाएगा। इस पूरे 3.5 से 4 किमी के स्ट्रेच में करीब चार-पांच ब्रिज हैं, जो 35 से 40 साल पुराने है और अब जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं।
पांचों ब्रिज बेहद पुराने हो चुके
सिंचाई व बाढ़ विभाग के अफसरों के मुताबिक, शाहदरा फ्लाईओवर से कड़कड़ी मोड़ तक स्वामी दयानंद मार्ग पर बने पांचों ब्रिज बेहद पुराने हो चुके हैं। यही ब्रिज बिहारी कॉलोनी, भोलानाथ नगर, अनाज मंडी, ज्वाला नगर, अर्जुन नगर, भीकम सिंह कॉलोनी, विश्वास नगर और हंस अपार्टमेंट के लोगों को गांधी नगर, ईस्ट आजाद नगर, कृष्णा नगर और प्रीत विहार आने जाने में सहूलियत देते हैं। खराब हालत को देखते हुए इन सभी की जगह नए ब्रिज बनाने की योजना बनाई गई है।

नए ब्रिज तैयार किए जाएंगे
पहले फेज में भीकम सिंह कॉलोनी और कड़कड़ी मोड़ के पास बने ब्रिज को बदलकर नए ब्रिज तैयार किए जाएंगे। कड़कड़ी मोड़ पर मिनी केबल ब्रिज बनाने की तैयारी पूरी है, जबकि भीकम सिंह कॉलोनी के पास मौजूदा ब्रिज की जगह तीन लेन का नया ब्रिज बनेगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गाजीपुर ड्रेन पर बने सभी ब्रिज करीब एक ही समय में बनाए गए थे। दस साल पहले भी जर्जर हालत की वजह से इनकी रीडिवेलपमेंट की प्लानिंग हुई थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पाया।

संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, आज बदले या नहीं दाम?