CM मोहन यादव की सख्ती के बाद आदेश जारी, इंदौर में तीन नए अपर आयुक्त नियुक्त
भोपाल। इंदौर में दूषित जल से मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए हैं. इस आदेश में इंदौर में तीन नए अपर आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और बैठक के बाद इंदौर नगर पालिका निगम के अपर आयुक्त रोहित सिंह सिसोनिया को तुरंत ही किसान कल्याण एवं कृषि विभाग में उपसचिव के तौर पर भेजा गया. हालांकि आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष कुमार पाठक को नगर पालिका निगम इंदौर में अपर आयुक्त के नवीन पदस्थापना की गई है।
VC के जरिए 16 जिलों के महापौर और कलेक्टर जुड़ेंगे
इंदौर के मामले के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश स्तर की बैठक करेंगे. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी. इस बैठक में 16 नगर निगम के महापौर,आयुक्त, कलेक्टर और PHE विभाग के अधिकारी इस बैठक पर मौजूद रहेंगे. जहां पेयजल की व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी, हालांकि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री सख्त दिखाई दे रहे हैं, इससे लग रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री कई दिशा निर्देश भी दे सकते हैं. इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस
एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: बाबा विश्वनाथ की नगरी में सीएम मोहन यादव, मंदिर परिसर में की बैठक
बंगाल चुनाव: भवानीपुर बनी हॉट सीट, बीजेपी ने तैयार किया चक्रव्यूह
IPL 2026 में पहले ही मैच में चेन्नई की कमजोरियां उजागर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप
बस्तर नक्सल मुक्त, सरेंडर नक्सलियों के चुनाव लड़ने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान
IPL 2026 में मुंबई होटल में ब्रिटिश इंजीनियर की मौत, कमरे में बेहोश पाए गए
मध्य प्रदेश में टीईटी विवाद तेज, 12 शिक्षक संगठन मिलकर करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन